बासी रोटी खाने से क्या नुकसान है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 09:59

बासी रोटी खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 6 नुकसान-

1 पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर

बासी रोटी का सेवन करने से पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या हो सकती है। जी हां क्योंकि बासी रोटी में बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलता है। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होते हैं। अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है और आपको पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2 श्वसन संबंधी हो सकती है समस्या

बासी रोटी का सेवन करने से श्वसन (Respiratory) संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, जी हां बासी रोटी में बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे गले, मुंह में दर्द होने लगता है। इसलिए बासी रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए।

3 इम्यून सिस्टम कमजोर होतो न खाएं

जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर (immune system weak) होता है, उन्हें बासी रोटी का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होता है, जो आपको आसानी से कई बीमारियों का शिकार बना सकता है।

4 जी मिचलाने और की हो सकती है शिकायत

बासी रोटी का सेवन करने से जी मिचलाने या मतली जैसी समस्या भी हो सकती है, जी हां क्योंकि बासी रोटी में कई बार फंगस और बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जिसकी वजह से मतली और जी मचलाने जैसी समस्या हो जाती है।

5 फूड प्वाइजनिंग का बढ़ जाता है खतरा

बासी रोटी का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग (Food poisoning) की शिकायत भी हो सकती है। जी हां अगर आप ज्यादा समय तक रखी हुई रोटियों को खाते हैं, तो इससे दस्त और उल्टी की शिकायत हो सकती है।

6 अपच की हो सकती है समस्या

बासी रोटी में बैक्टीरिया तेजी से पैदा होते है, जिसकी वजह से यह स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। बासी रोटी खाने की वजह से अपच (Indigestion) जैसी समस्या भी हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info